आगरा।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद की उम्मीदवार एडवोकेट सरोज यादव ने पुलिसकर्मियों द्वारा अधिवक्ताओं के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने कहा कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों का निलंबन नहीं होगा, अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा।
एडवोकेट यादव सोमवार को आगरा सेशन कोर्ट के गेट नंबर 2 पर पुलिस के खिलाफ चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल हुईं।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश भर के अधिवक्ताओं के खिलाफ साजिश के तहत प्रतिकूल माहौल बनाया जा रहा है।
Also Read – दुराचार के प्रयास में विफल रहने पर पीड़िता को छत से फेंकने के मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश

पुलिस प्रशासन में कार्यरत कुछ अधिकारी जानबूझकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर न्याय व्यवस्था के शांतिपूर्ण कार्य में बाधा डाल रहे हैं।
एडवोकेट सरोज यादव ने जोर देकर कहा कि अगर पुलिसकर्मी सम्मान चाहते हैं तो उन्हें अधिवक्ताओं का सम्मान करना सीखना होगा।
उन्होंने कहा,
“ऐसा संभव ही नहीं है कि कोई अधिवक्ताओं को अपमानित करने की कोशिश करे और उसे वकील समाज सम्मान दे।”
यादव ने मांग की कि अधिवक्ताओं के उत्पीड़न में शामिल पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो अधिवक्ता अपना आंदोलन वापस नहीं लेंगे।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपनी मानसिकता सुधारने की सलाह दी और कहा कि अधिवक्ताओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान के साथ कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, 6.76 लाख से अधिक वादों का हुआ ऐतिहासिक निस्तारण - September 12, 2026
- आगरा में 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 5.50 लाख से अधिक मामलों के त्वरित निस्तारण की तैयारी - September 12, 2026
- न्यायालय सीजेएम आगरा का महत्वपूर्ण विधिक निर्णय: राज्य बनाम रवि यादव प्रकरण में अग्रेतर विवेचना के आदेश - September 11, 2026




