आगरा 09 दिसम्बर ।
दस लाख रुपये का चैक डिसऑनर होने के मामले में आरोपित अक्षय गुप्ता पुत्र कमल गुप्ता निवासी इंदर एंक्लेव बल्केश्वर, थाना कमला नगर जिला आगरा को मुकदमे के विचारण हेतु एसीजेएम 5 माननीय मयूरेश श्रीवास्तव ने अदालत में तलब करने के आदेश दिये है ।
Also Read – आगरा कोर्ट ने कंगना को अपना पक्ष रखने के लिए दिया एक और मौका

मामले के अनुसार वादी मुकदमा निखिल अग्रवाल पुत्र हरनरायन अग्रवाल निवासी प्रतीक टावर संजय प्लेस, जिला आगरा ने अपने अधिवक्ता अनिल अग्रवाल के माध्यम से अदालत में मुकदमा प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि आरोपी ने वादी से अपने व्यापार हेतु 36 लाख 50 हजार रुपये उधार लिये।
तगादा करने पर 30 अप्रेल 24 को आरोपी द्वारा दस लाख रुपये का चैक दिया जिसे बैंक में प्रस्तुत करने पर उक्त चैक डिसऑनर हो गया था।
वादी के मुकदमे में संज्ञान लें एसीजेएम 5 माननीय मयूरेश श्रीवास्तव ने मुकदमे के विचारण हेतु आरोपी को अदालत में तलब करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- वारंटी अवधि में खराब मोबाइल ठीक न करने पर उपभोक्ता आयोग का सख्त फैसला, कंपनी और डीलर पर जुर्माना - September 19, 2026
- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026




