आगरा।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायालय आगरा में आगामी 24 और 25 अप्रैल को अवकाश घोषित किया गया है।
जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन छुट्टियों के बदले न्यायालय में कार्यदिवस की क्षतिपूर्ति के लिए जून और जुलाई माह के दो शनिवारों को सामान्य रूप से कामकाज संचालित किया जाएगा।
आदेश के मुताबिक, माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पत्र संख्या 5100/Admin.(E-I) Section/XC-4/2026 के माध्यम से 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) और 25 अप्रैल 2026 (चतुर्थ शनिवार) के लिए अवकाश का निर्णय लिया गया है।
Also Read – चोरी का माल बरामद होने के मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के आरोपी की जमानत निरस्त

इस निर्णय के आलोक में अब आगरा के सभी न्यायालय और संबंधित कार्यालय इन निर्धारित तिथियों पर बंद रहेंगे।
प्रशासनिक आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन दो अवकाशों के बदले न्यायालय 27 जून 2026 (चतुर्थ शनिवार) और 25 जुलाई 2026 (चतुर्थ शनिवार) को खुले रहेंगे।
इन दोनों शनिवारों को न्यायिक अधिष्ठान, आगरा के समस्त न्यायालय और कार्यालय यथावत कार्य करेंगे ताकि न्यायिक कार्यों में कोई बाधा न आए।
जिला जज ने इस संबंध में सभी न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ता संघों को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रति प्रशासनिक अनुभाग और केंद्रीय नजारत के सूचना पट्ट पर चस्पा करने के आदेश दिए गए है ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट का फैसला, दोषी को 20 वर्ष की कैद और जुर्माना - August 22, 2026
- 8 लाख 25 हजार रुपये के चेक डिसऑनर होने पर आरोपी अदालत में तलब - August 22, 2026
- सीजेएम कोर्ट आगरा का सख्त फैसला: फर्जी दस्तावेजों से बिजली कनेक्शन मामले में टोरेंट पॉवर के महाप्रबंधक के विरुद्ध एफआईआर के दिए आदेश - August 22, 2026




