आगरा १४ मार्च ।
न्याय की सुलभता और विवादों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आज आगरा के दीवानी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में, जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय संजय कुमार मलिक के कुशल मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हुआ।
प्रशासनिक सक्रियता और निरीक्षण:
जनपद न्यायाधीश माननीय संजय कुमार मलिक ने स्वयं विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए।
नोडल अधिकारी माननीय अमरजीत और सचिव माननीय विनीता सिंह ने निरंतर मॉनिटरिंग की, जिससे यह सुनिश्चित हो सका कि कोई भी वादकारी बिना समाधान के वापस न लौटे।
Also Read – आगरा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत कैमरे की नज़र से
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी माननीय मृत्युंजय श्रीवास्तव,अपर जिला जज माननीय दिव्यानंद द्विवेदी, अपर जिला जज माननीय मृदुल दुबे आदि न्यायिक अधिकारी उनके साथ निरीक्षण में शामिल रहे ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin


- उपभोक्ता आयोग प्रथम का अहम फैसला: लोन चुकता होने के बाद मूल बैनामा वापस न करने पर पीएनबी पर लगाया दो लाख तीस हज़ार का जुर्माना - August 24, 2026
- 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट का फैसला, दोषी को 20 वर्ष की कैद और जुर्माना - August 22, 2026
- 8 लाख 25 हजार रुपये के चेक डिसऑनर होने पर आरोपी अदालत में तलब - August 22, 2026




