आगरा।
धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी उदयवीर सिंह बघेल की जमानत याचिका एडीजे-1 माननीय राजेंद्र प्रसाद कोर्ट ने स्वीकार कर ली है।
कोर्ट ने उसकी रिहाई का आदेश भी जारी कर दिया है।
यह मामला थाना खंदौली में दर्ज हुआ था, जहां वादी अमित सिकरवार ने आरोप लगाया था कि आरोपी उदयवीर सिंह बघेल और मुरारी लाल के साथ उनका एक सिविल मुकदमा कोर्ट में चल रहा था।
Also Read – धर्मांतरण मामले में महिला आरोपी की जमानत याचिका खारिज, अन्य आरोपियों की सुनवाई टली

इसी मुकदमे के दौरान मुरारी लाल ने अपने पिता पन्ना लाल का एक फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र कोर्ट में पेश किया। इस प्रमाण पत्र में पन्ना लाल की मृत्यु की तारीख 26 जून 2012 दर्शाई गई थी, जबकि उनकी मृत्यु 12 अगस्त 2005 को ही हो चुकी थी।
आरोपी उदयवीर सिंह बघेल की तरफ से अधिवक्ता योगेश शुक्ला और गुंजन अग्रवाल ने कोर्ट में जमानत के लिए तर्क पेश किए, जिसके बाद कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका मंजूर कर ली।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- आगरा दहेज हत्या मामला: अदालत ने दोषी पति और ससुर को सुनाई 7 वर्ष की कैद, 82 हजार का अर्थदंड - November 17, 2026
- आगरा: दुष्कर्म मामले में आरोपी की जमानत मंजूर, एफआईआर में विलंब और स्पष्ट तारीख का अभाव बना आधार - November 17, 2026
- आगरा: सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में दो आरोपी बरी, गवाहों के मुकर जाने और साक्ष्य का अभाव बना आधार - November 17, 2026




