आगरा ।
आगरा की एक अदालत ने हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में आरोपित दो सगे भाईयों, छोटू और राजू को जमानत दे दी है।
दोनों पिनाहट थाना क्षेत्र के अमर सिंह का पुरा के रहने वाले हैं। मेडिकल रिपोर्ट में धारदार हथियार से चोट न पाए जाने के आधार पर अदालत ने उनकी जमानत मंजूर की।

क्या था पूरा मामला ?
पिनाहट थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार, वादी शंकर ने आरोप लगाया था कि 23 जून 2025 को वह अपनी बहन मिथिलेश के घर जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद को सुलझाने गए थे। वहां उनके साथ उनका भाई रमेश और मां श्रीमती किरन देवी भी थीं।
वादी के मुताबिक, जब उन्होंने समझाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से उन पर, उनके भाई और मां पर हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद, आरोपियों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया।

मेडिकल रिपोर्ट बनी जमानत का आधार
आरोपियों के वकील, झम्मन सिंह, ने अदालत में दलील दी कि मेडिकल रिपोर्ट में धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं।
अदालत ने इस तर्क को स्वीकार करते हुए आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली और उनकी रिहाई के आदेश दिए।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




