कम पढ़े-लिखे उम्मीदवारों के पास नौकरी पाने का शानदार मौका
चपरासी के पदों पर होनी है भर्ती
आगरा/चंडीगढ़ 27 अगस्त।
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ में चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं ।
पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 20 सितंबर 2024 हैं।
Also Read – सुप्रीम कोर्ट ने अखबार में छपी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष की अपठनीय माफी की आलोचना की
उद्घोषणा के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए चपरासी के 300 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड या मान्यता प्राप्त स्कूल से न्यूनतम आठवीं पास और अधिकतम 10+2 पास होना चाहिए ।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Also Read – कामकाजी महिलाओं के खिलाफ व्यभिचार के आरोप उनका अपमान हैं :पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल होगी।
आवेदन करने वाले सामान्य और अन्य राज्यों के SC/ST/BC के अभ्यर्थियों को 700 रुपये का शुल्क अदा करना होगा जबकि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के SC/ST/BC अभ्यर्थियों को 600 रुपये का शुल्क अदा करना पड़ेगा ।
- आईएसबीटी कट सड़क दुर्घटना मामला: बिना वैध लाइसेंस भारी वाहन चलाने वाले आरोपी ट्रक चालक की जमानत निरस्त - August 2, 2026
- चेक बाउंस मामले में आदेश का अनुपालन न करने पर अपीलार्थी की जमानत निरस्त, गैर-जमानती वारंट जारी - August 2, 2026
- अपहरण, दुराचार और पॉक्सो एक्ट के मामले में दो आरोपियों की जमानत स्वीकृत, रिहाई के आदेश - August 2, 2026




