6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का दोषी, 20 साल की जेल और ₹50,000 का जुर्माना

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा:

एक 6 वर्षीय अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी पाए गए आरोपी बॉबी पुत्र राजेंद्र को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 50,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

यह मामला थाना मलपुरा से जुड़ा है। मुकदमे के वादी के अनुसार, उनकी 6 वर्षीय बेटी 25 नवंबर, 2021 को सुबह 9 बजे अन्य बच्चों के साथ सरकारी स्कूल गई थी।

Also Read – 🌼 जैन श्वेताम्बर पर्युषण महापर्व का शुभारंभ: जैन स्थानक महावीर भवन बह रही है धर्म, तप और ज्ञान की त्रिवेणी

दोपहर करीब 12 बजे, आरोपी बॉबी, जो कि सराय सहारा, मलपुरा का निवासी है, बच्ची को बहाने से स्कूल से दूर रेल की पटरियों की तरफ ले गया और उसके साथ गलत हरकत की।

बच्ची ने घर पहुँचकर अपनी माँ को पूरी घटना बताई, जिसके बाद वादी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

Also Read – आगरा: धोखाधड़ी के मामले में प्रधान पुत्र को मिली अग्रिम जमानत

विशेष लोक अभियोजक विमलेश आनंद ने इस मामले में वादी, उसकी पत्नी, पीड़िता और स्कूल की प्राचार्या सहित कई गवाहों की गवाही अदालत में दर्ज कराई।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ने आरोपी बॉबी को दोषी मानते हुए यह कठोर सजा सुनाई।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin
विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *