आगरा ।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित तीन वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ दायर एक अपील पर आज सुनवाई टल गई।
स्पेशल जज एमपी-एमएलए माननीय लोकेश कुमार की अदालत में इन नेताओं की अनुपस्थिति के कारण बहस नहीं हो सकी।
अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त, 2025 को होगी।
Also Read – 🌼 जैन श्वेताम्बर पर्युषण महापर्व का शुभारंभ: जैन स्थानक महावीर भवन बह रही है धर्म, तप और ज्ञान की त्रिवेणी

मामले के अनुसार, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कुशीनगर से विधायक अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर और पूर्व एमएलसी विवेक बंसल के खिलाफ एक अपील अदालत में विचाराधीन है। आज जब सुनवाई शुरू हुई, तो तीनों नेता किसी कारणवश अदालत में हाजिर नहीं हो सके।
नेताओं की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने अदालत में हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
Also Read – आगरा की अदालत में चल रहे कंगना रनौत के मामले में टली सुनवाई, अगली तारीख 29 अगस्त

इसके साथ ही, अदालत ने मामले में बहस सुनने के लिए 25 अगस्त की नई तारीख तय की है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- मंदिर में पांच वर्षीया बालिका से दुराचार के प्रयास में अभियुक्त को सात वर्ष का कठोर कारावास - September 16, 2026
- छात्रा अपहरण एवं दुराचार मामले में 15 वर्ष बाद चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त - September 16, 2026
- लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर, अदालत ने दो आरोपियों की जमानत की स्वीकृत - September 16, 2026




