एडवोकेट प्रो.अरविन्द मिश्रा प्रत्याशी-सदस्य बार कौंसिल उत्तर प्रदेश ने किया हड़ताल का समर्थन
आगरा ५ मई ।
आगरा तहसील बार एसोसिएशन ने 2 दिन निबंधन कार्य ठप करने का एलान किया है।सोमवार और मंगलवार को निबंधन कार्य नहीं करेंगे उनके साथ दस्तावेज लेखक, टाइपिस्ट और स्टांप वेंडर भी कार्य से विरत रहेंगे। इस कारण आने वाले दो दिन सदर तहसील में बैनामे नहीं हो सकेंगे।
इससे करीब 12 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि होगी। तहसील के अधिवक्ता निबंधन कार्य पीपीपी माडल पर कराए जाने का विरोध कर रहे हैं। सोमवार को एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार कोर्ट में भी कार्य नहीं करेंगे। सदर तहसील में पांच उप निबंधक कार्यालय हैं, जिनमें बैनामे होते हैं। एक दिन में सभी में करीब छह करोड़ का राजस्व मिलता है।
2 दिन निबंधन कार्य ठप रहने से सरकार को लगभग 12 करोड़ के राजस्व की हानि होगी। तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने बताया, मंगलवार शाम को तहसील परिसर में अधिवक्ता बैठक करेंगे आगे जो निर्णय होगा उसे मीडिया के माध्यम से बता दिया जाएगा।
Also Read – पति की हत्या के आरोप से पत्नी एवं उसका प्रेमी बरी
इस हड़ताल के समर्थन में एडवोकेट प्रो.अरविन्द मिश्रा प्रत्याशी-सदस्य बार कौंसिल उत्तर प्रदेश ने अपने एक बयान में कहा है कि सरकार एवं विधायिका द्वारा नित नये नये क़ानून लागू कर, न्याय के क्षेत्र में अधिवक्ताओं के कार्यक्षेत्र व भूमिका को संकुचित किया जा रहा है। अधिवक्ताओं द्वारा इसका विरोध भी किया जाता है।
किंतु सक्षम, कुशल एवं निःस्वार्थ नेतृत्व के अभाव में ऐसे संघर्ष पर विराम लगा दिया जाता हैं। पुनः एक बार हमे अवसर मिला है कि हम एक व संगठित हो कर अपनी मांगों को पुरज़ोर तरीक़े से शासन के समक्ष रखें व तहसीलो पर कार्यरत अपने अधिवक्ता साथियों का मनोबल बढ़ाये व आंदोलन को गति दें।
मैं अपने सभी साथियों की तरफ़ से आंदोलनरत अधिवक्ताओं के संघर्ष का पूर्ण समर्थन करता हूँ और सरकार व बार काउंसिल ऑफ़ यूपी से अपील करता हूँ कि वेअ धिवक्ताओं की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें और ऐसे प्रावधानों को लागू करें जिससे अधिवक्ताओं का अहित न हो।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- मंदिर में पांच वर्षीया बालिका से दुराचार के प्रयास में अभियुक्त को सात वर्ष का कठोर कारावास - September 16, 2026
- छात्रा अपहरण एवं दुराचार मामले में 15 वर्ष बाद चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त - September 16, 2026
- लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर, अदालत ने दो आरोपियों की जमानत की स्वीकृत - September 16, 2026




