प्रार्थनी ने विपक्षियों से लिया था एक लाख रुपया उधार
विपक्षियों ने 12 हजार रुपये हफ्ते की ब्याज की थी वसूली
52 हजार रुपये महीने के हिसाब से प्रार्थनी ने कर दिया था पूर्ण भुगतान
पुनः दो लाख उधार लेने पर वसूल चुके हैं 20-22 लाख रुपये
प्रार्थनी परेशान हो दो बार कर चुकी हैं आत्म हत्या की कोशिश
आगरा 08 अप्रैल ।
सूद खोर दम्पत्ति एवं उनके पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के बाबत प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर सीजेएम ने थाना ताजगंज से 10 अप्रैल के लिये आख्या तलब की है ।
मामलें के अनुसार प्रार्थनी श्रीमती रजनी शर्मा पत्नी दीपक शर्मा निवासनी एमपी पुरा, थाना ताजगंज जिला आगरा ने अपने अधिवक्ता अशोक तिलक के माध्यम से विपक्षियों श्रीमती सुनीता सारस्वत, उसके पति हरी शंकर सारस्वत एवं पुत्र लकी निवासीगण चौक थाना, थाना ताजगंज, जिला आगरा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के बाबत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि प्रार्थिनी ने अत्यंत जरूरत होने पर विपक्षियों से वर्ष 2023 में एक लाख रुपये उधार लिये थे। जिसकीं उन्होनें 12 हजार रुपये हफ्ता ब्याज वसूल की थी । 52 हजार रुपये महीने के हिसाब से प्रार्थनी द्वारा उनका पूर्ण भुगतान कर दिया गया था।
प्रार्थिनी के अनुसार उसे दो लाख रुपये की पुनः जरूरत पड़ने पर सुनीता सारस्वत ने प्रार्थिनी से स्वयं संपर्क कर उसे दो लाख रुपये उधार देकर हजार रुपये की ब्याज वसूल की। ब्याज बढ़ने पर वह उसको रकम में जोड़ रिन्यू कर देती थीं। वह अब तक 20-22 लाख रुपये उससे वसूल चुकी है।जिसके सबूत प्रार्थिनी के पास उपलब्ध हैं। अब वह 50 लाख रुपये बकाया ब्याज बता उसका हर तरीके से शोषण कर रहीं है।
जिसके कृत्य में उसका पति एवं पुत्र द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाता हैं। उत्पीड़न से परेशान हो प्रार्थनी दो बार आत्म हत्या का प्रयास भी कर चुकी हैं। पूर्व में पुलिस को भी शिकायत करने पर कोई कार्यवाही नहीं करने पर प्रार्थनी द्वारा उक्त प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर सीजेएम माननीय अचल प्रताप सिंह नें 10 अप्रैल के लिये थानाध्यक्ष ताजगंज से आख्या तलब की है ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin






