आगरा 29 मार्च ।
भैंस चोरी के मामले में आरोपित विकास पुत्र भोले निवासी नदरई जिला कासगंज द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र एडीजें 17 माननीय नितिन कुमार ठाकुर ने स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
थाना जगदीशपुरा में दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा समीर पुत्र अंसार निवासी सोरों कटरा, शाहगंज डेयरी व्यवसायी का कार्य करता था।
Also Read – आगरा के निबंधन कार्यालय में हुए फर्जीवाडे प्रकरण में आरोपी प्रशांत शर्मा की हाईकोर्ट से जमानत हुई मंजूर

उसका सेक्टर 2 सेंट्रल पार्क के पास गाय भैंसों का बाडा था। 21 जनवरी 25 की रात्रि दस बजें वह पशुओं को चारा डाल घर आया था । सुबह 6 बजे बाड़े पर पहुंचने पर बाड़े की दीवार टूटी मिली। बाड़ें से तीन कीमती भैंस चोरी चली गई थी।
पुलिस ने आरोपी एवं अन्य को भैंस चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
अदालत ने आरोपी के अधिवक्ता कौशल किशोर के तर्क पर आरोपी की जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- जिला उपभोक्ता आयोग प्रथम आगरा का सहारा समूह की कंपनियों पर सख्त रुख: निवेशकों का पैसा ब्याज सहित लौटाने का आदेश - July 1, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिखाई सख्ती: डिजिटल वर्ल्ड के खिलाफ 1.17 लाख रुपये की आरसी जारी, जिलाधिकारी को वसूली के दिए आदेश - June 30, 2026
- 18 साल बाद विद्युत चोरी के मामले में आरोपी बरी, अदालत ने बिजली विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर की तीखी टिप्पणी - June 30, 2026




