आगरा 19 मार्च ।
व्यवसायी के प्रतिष्ठान से सामान ले जा उसे डेढ़ लाख का बोगस चैक देने के मामले में आरोपित अजय प्रकाश गौतम पुत्र ताराचंद, निवासी गांव पँचगयीं, रोहता थाना ताजगंज को मुकदमे के विचारण हेतु न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय सौम्या पांडेय ने अदालत में तलब करने के आदेश दिये।
मामले के अनुसार वादी मुकदमा राजेश कुमार प्रोप्राइटर बजरंग इंटर प्राइजेज, हरीओम कॉम्लेक्स सेवला, जिला आगरा के प्रतिष्ठान पर स्टील के गेट, डबल बेड, सोफे, कुर्सी रेलिंग आदि के विक्रय का कार्य होता है।

आरोपी ने वादी के प्रतिष्ठान से डेढ़ लाख रुपये का सामान ले उसे चैक दिया जो दो बार डिसऑनर हो गया।
अदालत ने वादी के अधिवक्ता अशोक मंगल एवं दीक्षा पाठक के तर्क पर आरोपी को मुकदमे के विचारण हेतु अदालत में तलब करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




