स्वतंत्र गवाह के अभाव एवं जप्त मीटर अदालत में पेश नहीं करने पर आरोपी हुआ बरी
आगरा 19 मार्च
विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत आरोपित राजेश अग्रवाल पुत्र एनएल अग्रवाल निवासी लश्कर पुर, सुल्तानगंज, आगरा को साक्ष्य के अभाव मे विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट माननीय ज्ञानेंद्र राव नें बरी करने के आदेश दिये।
मामले के अनुसार 27 नवम्बर 2004 को विद्युत विभाग की टीम द्वारा आरोपी राजेश अग्रवाल के आवास पर चेकिंग के दौरान मीटर टेपर्ड पाया गया । दस किलोवाट स्वीकृत लोड के स्थान पर 21 किलोवाट का लोड पाये जाने पर विद्युत चोरी का राजस्व ₹69,938/- निर्धारित किया गया ।
Also Read – मोटरसाइकिल एवं नगदी लूट के आरोपियों के विरुद मुकदमे के आदेश

अभियोजन की तरफ से सहायक मुख्य अभियंता रितेश श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता महेश चन्द शर्मा, अवर अभियंता ऊदल सिंह एवं अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह को पेश किया गया।
विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट माननीय ज्ञानेंद्र राव ने गवाहो के बयानों मे विरोधाभास, स्वतंत्र गवाह के अभाव एवं आरोपी के अधिवक्ता भारत सिंह कें तर्क पर आरोपी को बरी करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट का फैसला, दोषी को 20 वर्ष की कैद और जुर्माना - August 22, 2026
- 8 लाख 25 हजार रुपये के चेक डिसऑनर होने पर आरोपी अदालत में तलब - August 22, 2026
- सीजेएम कोर्ट आगरा का सख्त फैसला: फर्जी दस्तावेजों से बिजली कनेक्शन मामले में टोरेंट पॉवर के महाप्रबंधक के विरुद्ध एफआईआर के दिए आदेश - August 22, 2026




