कोर्ट में की अधिवक्ताओं ने की बहस, 9 जनवरी आदेश के लिए नियत
आगरा 02 जनवरी ।
आगरा की स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए माननीय अनुज कुमार सिंह में आज गुरुवार को भी फिल्म अभिनेत्री तथा भाजपा सांसद कंगना रनौत हाजिर नहीं हुई और ना ही उनका कोई अधिवक्ता कोर्ट में हाजिर हुआ।
कोर्ट ने वादी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा एडवोकेट की ओर से बहस सुनने के बाद आदेश के लिए 9 जनवरी 2024 की तिथि नियत कर दी है ।
राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा एडवोकेट ने 11 सितंबर 2024 को कंगना रनौत के खिलाफ देश के करोड़ों किसानों का अपमान करने उन्हें अलगाववादी हत्यारा बलात्कारी बताने तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान करने एवं 1947 की आजादी को महात्मा गांधी के भीख के कटोरे में मिली बता कर देश के सैकड़ो क्रांतिकारी शहीदों स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने के आरोप में वाद दायर किया था जिसमें कोर्ट ने अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा एडवोकेट के बयानों के बाद गवाहों अधिवक्ता राजेंद्र गुप्ता धीरज एवं अजय कुमार सागर के बयान दर्ज करने के बाद कंगना को उनके दिल्ली एवं कुल्लू मनाली के पते पर 12 अक्टूबर 2024 को दोनों जगह नोटिस भेजे थे जो कंगना को प्राप्त हो चुके थे। लेकिन कंगना हाजिर नहीं हुईं ।
Also Read – अश्लील हरकत और पॉक्सो एक्ट के आरोपी साक्ष्य में विरोधाभास पर हुये बरी

तब कोर्ट ने दोबारा नोटिस भेज कर उनको निर्देशित किया था कि कंगना स्वयं अथवा अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में हाजिर होकर अपना पक्ष रखें कि वह सुनवाई चाहती हैं अथवा अपना पक्ष रखना चाहती है। लेकिन उसके बाद भी कंगना हाजिर नहीं हुईं। तो कोर्ट ने तीसरी बार मौका देते हुए कोर्ट में हाजिर होने का आदेश किए थे लेकिन कंगना फिर भी हाजिर नहीं हुई। 18 दिसंबर 2024 को वादी अधिवक्ता रमाशंकर समय एडवोकेट ने कोर्ट में अपनी लिखित बहस तथा तमाम सबूत के साथ दाखिल की।
आज गुरुवार की नियत तिथि थी लेकिन आज भी कंगना अथवा उनका कोई अधिवक्ता कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ ।तब कोर्ट ने उक्त मामले में बहस सुनने के बाद आदेश के लिए 9 जनवरी 2024 की तिथि नियत कर दी है।
वादी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्ग विजय सिंह भैया, रामदत्त दिवाकर, बीएस फौजदार, राकेश नौहवार सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने बहस की।
कोर्ट ने बहस सुनने के बाद कंगना को तलब करने के आदेश के वास्ते 9 जनवरी 2024 की तिथि नियत कर दी है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026
- विद्युत स्कूटर की मरम्मत न करना सेवा में कमी, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिया नई स्कूटी या राशि वापसी का आदेश - May 15, 2026




