नकली हार देकर की थी ठगी
आगरा 20 दिसम्बर ।
नकली हार थमा दो लाख, पचास हजार रुपये की ठगी के आरोपी टप्पेबाज शंकर पुत्र हीरालाल निवासी राम पुर भीमसेन थाना सलेंडी, जिला कानपुर द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर एडीजें 1 माननीय अखिलेश कुमार पांडेय ने रिहाई के आदेश दिये।
थाना हरीपर्वत में दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा सुरेंद्र कुमार को 6 नवम्बर 24 को आरोपी मिला उसनें बताया कि वह बिहार कें मजदूर हैं । उन्हें खुदाई में पुराने सिक्कें एवं जेवर मिले हैं, आप खरीदना चाहो तो खरीद लो। मना करने पर भी उसनें वादी को एक सिक्का दें अपना मोबाइल नम्बर दें दिया।सिक्का चांदी का निकलने पर वादी ने लालच में आ आरोपी को फोन किया।
Also Read – अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट का आरोपी बरी

13 नवम्बर 24 को आरोपी सोनें का हार बता उससे दो लाख पचास हजार रुपये ठग ले गया ।सुनार को दिखाने पर हार नकली निकला। वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने 25 नवम्बर 24 को आरोपी को हिरासत में लें उसकें कब्जें से दो लाख, पांच हजार रुपये, चार मोबाइल, सोनें चांदी के नकली जेवर सिक्के आदि बरामद कर जेल भेजा था।
Also Read – साइबर ठगो के खातें से होल्ड की गई धनराशि पीड़िता को दिलाई
अदालत नें एफआईआर में देरी, स्वतंत्र गवाह के अभाव एवं आरोपी के अधिवक्ता नीरज पाठक के तर्क पर आरोपी को एक एक लाख की दो जमानत पर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




