आगरा 20 दिसम्बर ।
साइबर ठगों के खाते से होल्ड की गई धनराशि एसीजेएम 7 माननीय अनुज कुमार सिंह ने पीड़िता को दिला राहत प्रदान की।
मामले के अनुसार वादनी मुकदमा श्रीमती नेहा अग्रवाल पत्नी राकेश अग्रवाल निवासी शिव नगर, बल्केश्वर, जिला आगरा के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल एवं फर्जी मैसेज भेज कर एस.बी.आई. कमला नगर शाखा के खातें से 27 हजार साइबर ठग द्वारा निकाल लिये गये थे।

ठगी का पता चलने पर वादनी ने थाना कमला नगर एवं थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने सायबर ठगों का खाता होल्ड करवा दिया।
एसीजेएम 7 माननीय अनुज कुमार सिंह ने वादनी की अधिवक्ता कामिनी जैन के तर्क पर होल्ड की गई धनराशि पीड़िता को दिला उसे राहत प्रदान की।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- मंदिर में पांच वर्षीया बालिका से दुराचार के प्रयास में अभियुक्त को सात वर्ष का कठोर कारावास - September 16, 2026
- छात्रा अपहरण एवं दुराचार मामले में 15 वर्ष बाद चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त - September 16, 2026
- लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर, अदालत ने दो आरोपियों की जमानत की स्वीकृत - September 16, 2026




