आगरा /प्रयागराज 11 दिसम्बर
रामपुर के चर्चित डूंगरपुर केस से जुड़े एक मामले में आजम खान ने रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट से मिली दस साल की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की है क्रिमिनल अपील।
ठेकेदार बरकत अली की क्रिमिनल अपील पर भी होगी सुनवाई।
पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड किए थे तलब ।
कोर्ट ने राज्य सरकार को आपत्ति दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय और अपीलकर्ता के वकील को आपत्ति पर जवाब दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का दिया था समय।
30 मई को रामपुर एमपी- एमएलए कोर्ट ने आज़म खान को सुनाई थी 10 साल की सजा।
एमपी एमएलए कोर्ट से मिली सजा को आज़म खान ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दी है चुनौती।
Also Read – 6 वर्षीया अबोध से दुराचार एवं पॉक्सो एक्ट का बाल अपचारी बरी

डूंगरपुर प्रकरण में अबरार नाम के व्यक्ति ने आजम खान, रिटायर सीओ आले हसन खान और ठेकेदार बरकत अली समेत तीन लोगों के खिलाफ अगस्त 2019 को रामपुर के थाना गंज में दर्ज कराया था मुकदमा।
शिकायतकर्ता अबरार के मुताबिक दिसंबर 2016 में आजम खान, रिटायर सीओ आले हसन खान और बरकत अली ठेकेदार ने उसके साथ की थी मारपीट।
घर में तोड़फोड़ और जान से मारने की दी थी धमकी।
इसके साथ ही उसके मकान को तोड़ भी दिया था।
2019 में अबरार ने थाना गंज में दर्ज कराया था मामला।
Also Read – घर में घुस कर मारपीट एवं अन्य आरोप में 5 आरोपी अदालत में तलब
इस मामले में एमपी एमएलए विशेष कोर्ट ने आजम खान को 10 साल और बरकत अली ठेकेदार को 7 साल की सुनाई थी सजा ।
डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने बस्ती को खाली कराने के नाम पर दर्ज कराए थे 12 मुकदमे।
लूटपाट, चोरी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रामपुर के गंज थाने में दर्ज हुए थे मुकदमे।
जस्टिस समित गोपाल की सिंगल बेंच करेगी मामले में सुनवाई।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट: फर्जी वसीयत और संपत्ति विवाद मामले में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर रोक - September 12, 2026
- बिना अपमान के इरादे के केवल जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट - August 22, 2026
- राज्यपाल की समय से पहले रिहाई की शक्ति मनमानी नहीं, अदालत की अनुमति के बिना आदेश रद्द - August 18, 2026




