दीवानी न्यायालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा।

दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष माननीय संजय कुमार मलिक तथा परिवार न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश माननीय तृप्ता चौधरी द्वारा पौधे लगाकर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश माननीय संजय कुमार मलिक ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

साथ ही, उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों से वृक्षारोपण को एक जन-आंदोलन का रूप देने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपर जिला जज माननीय अमरजीत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय शारिब अली सहित जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भविष्य में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group BulletinChannel Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

1 thought on “दीवानी न्यायालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *