अज्ञात लिंक से बैंक खातें से करोड़ो का लेनदेन, साइबर क्राइम का मुकदमा दर्ज कराने के लिए दिया प्रार्थना पत्र

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा 21 दिसम्बर ।

दो दिन के अंदर खाते से करोड़ो रुपयो के लेनदेन की बैंक मैनेजर द्वारा दी गयी सूचना से चिंतित प्रार्थी नें थाना साइबर क्राइम को मुकदमा दर्ज कराने के बाबत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है ।

मामले के अनुसार प्रार्थी जयवीर सिंह पुत्र ठाकुर दास निवासी देवरी रोड, सेमरी का ताल, थाना ताजगंज व्यवसायी हैं। उनकी फर्म का खाता कचहरी घाट स्थित केनरा बैंक की शाखा में हैं । प्रार्थी के मोबाइल नम्बर पर अनजान व्यक्ति ने कॉल कर लिंक भेजा ।

Also Read – युवती के अपहरण एवं दुराचार आरोपी को दस वर्ष कैद और 75 हजार रुपये जुर्माने की सज़ा

जिसे गलती से प्रार्थी ने लिंक को ओपन कर दिया 16 दिसम्बर 24 को प्रार्थी को केनरा बैंक के मैनेजर द्वारा मोबाइल से सूचना दी गयी कि उसकें खातें से 11 दिसम्बर से 14 दिसंबर कें बीच करोड़ो रुपयों का लेनदेन हुआ हैं।

Also Read – दुराचार, धोखाधड़ी एवं अन्य आरोपी में जिम ट्रेनर की जमानत खारिज

जिससे प्रार्थी अत्यंत घबरा गया।किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा खाते को हैक कर उक्त कृत्य करने पर प्रार्थी ने खाते को सीज करा साइबर अपराधी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने हेतु साइबर थाने में प्रार्थना पत्र दिया।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group Bulletin & Channel Bulletin
विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *