आगरा :
आगरा जिला अदालत दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता और वादकारी इन दिनों शौचालयों की बदहाली से जूझ रहे हैं। दीवानी के गेट नंबर 3 के पास स्थित सुलभ शौचालय पर पिछले 25 दिनों से ताला लगा हुआ है, जिससे भारी गंदगी और दुर्गंध फैल रही है।
शौचालय के अंदर मूत्र भरा हुआ है और सफाई नाम की कोई चीज नहीं है। इस स्थिति से वहां से गुजरने वाले लोग भी बेहद परेशान हैं।
Also Read – चर्चित व्यवसायी की पत्नी की हत्या का आरोपी बरी, गवाहों के बयानों में गंभीर विरोधाभास

राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने इस समस्या को उजागर करते हुए बताया कि गंदगी और बदबू का आलम इतना है कि आस-पास से निकलना मुश्किल हो गया है, लेकिन इसके बावजूद न्याय प्रशासन इस मामले पर पूरी तरह से मौन है।
यही हाल गेट नंबर 2 और गेट नंबर 1 के पास स्थित शौचालयों का भी है। इनमें भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे अधिवक्ता और वादकारियों में भारी रोष है।
Also Read – चर्चित व्यवसायी की पत्नी की हत्या का आरोपी बरी, गवाहों के बयानों में गंभीर विरोधाभास

इस समस्या के समाधान के लिए जन मंच संयोजक चौधरी अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्गे विजय सिंह भैया, युवा अधिवक्ता राजवीर सिंह, राजेंद्र गुप्ता, धीरज सत्य प्रकाश सक्सेना सहित कई अन्य अधिवक्ताओं ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
सभी ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण करने, सुलभ शौचालय का ताला खुलवाने और उसकी नियमित सफाई कराने की मांग की है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




