आगरा ।
भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े एक मामले में आज आगरा की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में सुनवाई टल गई।
अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर, 2025 को होगी।
अदालत ने पिछली सुनवाई में निचली अदालत से केस की मूल फाइल मांगी थी, लेकिन किसी वजह से यह फाइल आज कोर्ट में पेश नहीं हो सकी।

स्पेशल जज माननीय लोकेश कुमार ने फिर से लिखित आदेश जारी कर 11 सितंबर तक हर हाल में मूल फाइल पेश करने का निर्देश दिया है।
इस बीच, वादी पक्ष ने सुनवाई के दौरान संविधान की एक प्रति भी अदालत में पेश की।
वादी के वकील रमाशंकर शर्मा के साथ दुर्ग विजय सिंह, राजीव सिंह, बी.एस. फौजदार और सुरेंद्र लाखन ने बहस में संविधान के तथ्यों का हवाला देने के लिए यह प्रति दाखिल की।

वहीं, कोर्ट ने कंगना रनौत की वकील अनुसुइया चौधरी द्वारा बिना स्टांप के सादा वकालतनामा पेश करने पर आपत्ति जताई।
कोर्ट ने इसके बाद मामले की सुनवाई के लिए 11 सितंबर की नई तारीख तय कर दी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- जिला उपभोक्ता आयोग प्रथम आगरा का सहारा समूह की कंपनियों पर सख्त रुख: निवेशकों का पैसा ब्याज सहित लौटाने का आदेश - July 1, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिखाई सख्ती: डिजिटल वर्ल्ड के खिलाफ 1.17 लाख रुपये की आरसी जारी, जिलाधिकारी को वसूली के दिए आदेश - June 30, 2026
- 18 साल बाद विद्युत चोरी के मामले में आरोपी बरी, अदालत ने बिजली विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर की तीखी टिप्पणी - June 30, 2026




