आगरा ।
फतेहपुर सीकरी के ऐतिहासिक नाम से जुड़ा एक मुकदमा, जिसमें इसे विजयपुर सीकरी नगर घोषित करने की मांग की गई है, की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी। यह केस सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-5 की अदालत में चल रहा है।
केस संख्या 1049/2024 में वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने यह वाद दायर किया है।
उन्होंने दावा किया है कि फतेहपुर सीकरी मूल रूप से सिकरवार राजाओं द्वारा बसाया गया विजयपुर सीकरी नगर था।
इस ऐतिहासिक तथ्य की सही उद्घोषणा के लिए यह सिविल वाद वर्ष 2024 में दायर किया गया था।
Also Read – साक्ष्य के अभाव में हत्या के दो आरोपी बरी

आज, 3 अक्टूबर को इस केस की सुनवाई होनी थी, लेकिन संबंधित न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी और अगली तारीख 30 अक्टूबर तय की गई है।
इस मामले में प्रतिवादी के रूप में के.के. मोहम्मद और टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन फतेहपुर सीकरी शामिल हैं।
टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के अदालत में उपस्थित न होने पर उनके खिलाफ एकतरफा आदेश पारित किया गया है।
वर्तमान में, इस मामले से संबंधित सभी आवश्यक सबूत अदालत में जमा किए जाने बाकी हैं।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- मंदिर में पांच वर्षीया बालिका से दुराचार के प्रयास में अभियुक्त को सात वर्ष का कठोर कारावास - September 16, 2026
- छात्रा अपहरण एवं दुराचार मामले में 15 वर्ष बाद चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त - September 16, 2026
- लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर, अदालत ने दो आरोपियों की जमानत की स्वीकृत - September 16, 2026




