आगरा, 31 अक्टूबर 2025 —
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSSF) द्वारा शुक्रवार को आगरा दीवानी न्यायालय परिसर में ‘रन फॉर यूनिटी 2025’ का भव्य आयोजन किया गया।
यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सामाजिक सद्भावना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।
इस प्रेरणादायक दौड़ का नेतृत्व आगरा न्यायालय परिसर के प्रभारी मुकेश कुमार ने किया। दौड़ गेट नं0 04 से प्रारंभ होकर हनुमान चौराहा, आर.बी.एस. कॉलेज, सेठ पदमचंद चौराहा होते हुए पुनः गेट नं0 04 पर समाप्त हुई।
Also Read – सीबीआई में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी: पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश

प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ दौड़ में भाग लिया और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के नारों के साथ सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
दौड़ के समापन पर सभी जवानों को राष्ट्र की एकता और अखण्डता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात फल वितरण कर सभी प्रतिभागियों का सम्मान किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में प्रभारी मुकेश कुमार के साथ आरक्षी सोनवीर, राहुल सारस्वत, सूरज सिंह, रणधीर सिंह, जय किशोर शर्मा, अनुज गोला सहित अन्य जवानों की सक्रिय सहभागिता रही।
यह आयोजन न केवल सरदार पटेल के विचारों को जीवंत करता है, बल्कि समाज में एकता और समरसता की भावना को भी सुदृढ़ करता है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp –Channel Bulletin & Group Bulletin 
- टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में आरोपी रिजवान को आगरा अदालत से मिली जमानत - March 23, 2026
- हर्ष फायरिंग में मौत: आगरा की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के दोषी को सुनाई 7 वर्ष की कैद - March 21, 2026
- आगरा: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे दरोगा, पाक्सो कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को वेतन रोकने के दिए आदेश - March 21, 2026







