आगरा १२ मई ।
दुराचार प्रयास, मारपीट एवं अन्य धारा में ग्राम न्यायालय फतेहाबाद की न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय आकांक्षा गुप्ता ने सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश थानाध्यक्ष डौकी को दिये हैं ।
मामले के अनुसार वादनी मुकदमा ने अपने अधिवक्ता समीर चौधरी के माध्यम से ग्राम न्यायालय फतेहाबाद में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि उसका खेत विपक्षी गण महावीर सिंह, बलवीरसिंह, प्रेम प्रसाद, रामावतार, रामखिलाड़ी, सोनवीर एवं रामरतन निवासी गण ग्राम छोटा पूठा, विसारना, थाना डौकी, जिला आगरा के खेत से लगा हुआ है। वही वादनी कंडे थापती है।
Also Read – आगरा में प्रख्यात कार कंपनी वाक्स वैगन एवं अन्य के विरुद्ध धोखाधड़ी एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज
25 मार्च 25 की सुबह वह अपने पति के साथ खेत पर गयी थी उसी दौरान विपक्षियों ने वादनी को पीछे से उसकी साड़ी एवं ब्लाउज फाड़ दुराचार की नीयत से वादनी को दबोच लिया।
वादनी के शोर पर मौके पर आये उसके पति के विरोध पर उन्होंने दोनों के साथ मारपीट की। दुबारा खेत पर आने पर उन्होंने जान से मारनें की धमकी दी।
वादनी के प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर अदालत ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश थानाध्यक्ष डौकी को दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin



