जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ भव्य समारोह, छात्राओं ने ली प्रस्तावना की शपथ
आगरा।
संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के तत्वावधान में क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक स्वर, एक संविधान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः नौ बजे मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष माननीय संजय कुमार मलिक ने छात्राओं को भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाकर किया।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने संविधान की महत्ता, संवैधानिक मूल्यों एवं नागरिक कर्तव्यों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय शारिब अली, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव माननीय पंकज कुमार-I, अपर पुलिस उपायुक्त सुश्री अलका, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रथम रवीन्द्र पाल सिंह तोमर तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने छात्राओं को भारतीय संविधान के निर्माण, उसके मूलभूत आदर्शों, मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
वक्ताओं ने छात्राओं को संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बीना नैयर साइलस, समस्त शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहा।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin

- न्याय, स्वतंत्रता और समानता के संकल्प के साथ गूंजा एक स्वर, एक संविधान - November 27, 2026
- तेजोमहालय प्रकरण: वादपत्र में संशोधन प्रार्थना पत्र की प्रति विपक्षी को सौंपी गई, 14 दिसंबर को अगली सुनवाई - November 26, 2026
- आगरा तेजाब कांड: गैर-जमानती वारंट की तामील न होने पर अदालत सख्त, पुलिस आयुक्त को भेजा पत्र - November 26, 2026




