आगरा/प्रयागराज: ७ जुलाई ।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को कथित फर्जी डिग्री से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने आज (सोमवार) आरटीआई एक्टिविस्ट दिवाकर नाथ त्रिपाठी द्वारा दाखिल रिवीजन पिटीशन को खारिज कर दिया है।
जस्टिस संजय कुमार सिंह की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद 23 मई को ही अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की याचिका पर सुनवाई
दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने अपनी रिवीजन याचिका में मांग की थी कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ कथित फर्जी डिग्री के मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जाए।
इस फैसले के बाद केशव प्रसाद मौर्य के लिए यह मामला समाप्त हो गया है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group BulletinLatest posts by मनीष वर्मा (see all)
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और अब्दुल्ला को नोटिस, 10 अप्रैल तक मांगा जवाब - March 20, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की याचिका पर की सुनवाई, राज्य सरकार से मांगा जवाब - March 20, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर को मिली बड़ी राहत, देवरिया जमीन मामले में अग्रिम जमानत मंजूर - March 20, 2026







