आगरा।
समाज में न्यायिक प्रणाली के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से कैप्टन शुभम फाउंडेशन द्वारा रविवार, 25 जनवरी को एक विशेष कार्यक्रम “न्यायिक संवाद” का आयोजन किया जा रहा है। इस गौरवमयी आयोजन में उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति और कानून जगत की प्रमुख हस्तियाँ अपने विचार साझा करेंगी।
प्रमुख वक्ता और अतिथि:
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति नलिन श्रीवास्तव, राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य न्यायमुर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा, केंद्रीय जीएसटी काउंसिल के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन तथा आगरा के जनपद न्यायाधीश माननीय संजय कुमार मलिक उपस्थित रहेंगे।
इस महत्वपूर्ण सत्र की अध्यक्षता प्रमुख उद्यमी एवं विचारक पूरन डावर (चेयरमैन, पादुका एवं चर्म उद्योग विकास परिषद, भारत सरकार) करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संरक्षक केशव दत्त गुप्ता एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा शिरकत करेंगे।

15 अधिवक्ताओं का होगा सम्मान:
कैप्टन शुभम फाउंडेशन के इस मंच पर न्यायिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 15 वरिष्ठ एवं मेधावी अधिवक्ताओं का अभिनंदन भी किया जाएगा।
फाउंडेशन के प्रतिनिधि और पूर्व डीजीसी एडवोकेट बसन्त गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिक और कानून क्षेत्र से जुड़े कई दिग्गज शामिल होंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा:
* दिन एवं दिनांक: रविवार, 25 जनवरी 2026
* समय: दोपहर 1 बजे से
* स्थान: 19, त्रिवेणी फार्म्स, अरतौनी (आगरा-मथुरा हाईवे), आगरा।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- भैंस चोरी के मामले में अदालत ने आरोपी सोनू की जमानत अर्जी की मंजूर, रिहाई के आदेश - October 22, 2026
- जानलेवा हमले के मामले में चार आरोपी दोषमुक्त, गवाही से पलटने पर वादी के दो पुत्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश - October 22, 2026
- चुनावी रंजिश में जानलेवा हमला करने के आरोपियों की जमानत अर्जी जिला जज ने की खारिज - October 22, 2026



