आगरा ।
आगरा के सदर थाना क्षेत्र के चर्चित धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों, उशामा खान और जुनैद कुरैशी ने जिला जज की अदालत में जमानत अर्जी पेश की है।
जिला जज ने इस मामले की सुनवाई के लिए 26 अगस्त की तारीख तय की है। साथ ही, उन्होंने सदर थाने से केस डायरी और इस मामले पर एक रिपोर्ट भी उसी दिन के लिए तलब की है।
Also Read – हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने कहा- ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ कहना राजद्रोह नहीं, अगर भारत की निंदा न की जाए

इस मामले में आरोपी उशामा खान पुत्र जहांगीर खान (निवासी 29, पाल्म एवेन्यू, बल्ली गंज, कोलकाता, पश्चिम बंगाल) और जुनैद कुरैशी पुत्र सलीम कुरैशी (निवासी मल्टीनिया मस्जिद के पास, चार दरवाजा, जयपुर सिटी, राजस्थान) को धर्मांतरण और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। दोनों इस समय जिला कारागार में बंद हैं।
इससे पहले, सीजेएम कोर्ट ने इन आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने अब जिला जज के सामने अपील की है।

जुनैद कुरैशी ने अपने वकील अवधेश शर्मा और उशामा खान ने अपने वकील विनोद कुमार राजपूत के माध्यम से यह जमानत अर्जी दाखिल की है।
जिला जज ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुनवाई के लिए 26 अगस्त की तारीख निश्चित की है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- बीमा अनुबंधों में पारदर्शिता अनिवार्य: आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने खारिज किए 27 लाख के सात संदिग्ध दावे - July 31, 2026
- शासकीय कार्य में बाधा और पुलिस से अभद्रता के आरोपी की जमानत मंजूर, अदालत ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026
- पुलिस दल पर हमले के आरोपी की जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026




