कंगना की अधिवक्ता अथवा कंगना हो सकती है कोर्ट में पेश
आगरा 17 मार्च ।
राष्ट्रद्रोह एवं किसानों के अपमान के मामले मे हिमाचल मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के मामले में स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए माननीय अनुज कुमार सिंह की कोर्ट में मंगलवार 18 मार्च को सुनवाई होगी।
विगत 27 फरवरी 2025 को कंगना की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनसूया चौधरी ने कोर्ट में अपना वकालत नामा प्रस्तुत किया था। मंगलवार को कंगना की अधिवक्ता अथवा कंगना के स्वयं कोर्ट में हाजिर होने की संभावना है। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा एडवोकेट ने कंगना रनौत के विरुद्ध किसानों को हत्यारा बलात्कारी एवं अलगाव वादी बताने तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसात्मक सिद्धांत का अपमान करने एवं 1947 में मिली आजादी को भीख में मिली बताने के आरोप में कंगना रनौत के विरुद्ध 11 सितंबर 2024 को स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए माननीय अनुज कुमार सिंह की कोर्ट में राष्ट्रद्रोह एवं अपमान की धाराओं में वाद प्रस्तुत किया था।
Also Read – सुप्रीम कोर्ट ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जानलेवा हादसों की याचिका को सड़क सुरक्षा समिति को सौंपा

जिसमें वादी अधिवक्ता एवं गवाहों के बयानों के बाद कोर्ट ने कंगना रनौत को तीन बार कंगना के कुल्लू मनाली एवं दिल्ली के पते पर नोटिस भेजे थे। नोटिस में कोर्ट ने कंगना को निर्देशित किया था कि कंगना उक्त मामले में स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में हाजिर होकर अपना पक्ष रखे कि वह सुनवाई कराना चाहती है अथवा अपना पक्ष रखना चाहती हैं। लेकिन तीनों बार के नोटिस प्राप्त होने के बावजूद भी कंगना कोर्ट में हाजिर नहीं हुई।
तब कोर्ट ने कंगना को दो तिथियां पर हाजिर होने का मौका और दिया। लेकिन उसके बावजूद भी कंगना अथवा उनकी ओर से कोई अधिवक्ता कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ।
लेकिन विगत 27 फरवरी 2025 को कंगना की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनुसूया चौधरी कोर्ट में हाजिर हुई और उन्होंने अपना वकालत नामा प्रस्तुत किया था।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा उपभोक्ता अदालत प्रथम का कड़ा फैसला: खराब ईवी स्कूटर के बदले नया दें या ब्याज सहित लौटाएं पैसे - February 19, 2026
- जमानतीय धाराओं में ‘अग्रिम जमानत’ की अर्जी पर कोर्ट सख्त,याचिका खारिज कर आरोपियों को दी चेतावनी - February 19, 2026
- दहेज उत्पीड़न व दुराचार के आरोपी पति की अग्रिम जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - February 19, 2026







