आगरा /प्रयागराज १० अप्रैल ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में सपा के राज्य सभा सांसद रामजी लाल सुमन और उनके पुत्र पूर्व विधायक रणजीत सुमन ने याचिका दाखिल कर आगरा में 26 मार्च को उनके आवास पर हुए हमले के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और केंद्रीय सुरक्षा देने की मांग की है।
मालूम हो कि राज्यसभा में बहस के दौरान राणा सांगा पर विवादित बयान को लेकर करणी सेना ने आगरा में सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर हिंसक प्रदर्शन किया था।
उसके बाद सुमन के पुत्र रणजीत सुमन ने आगरा के हरीपर्वत थाने में अज्ञात भीड़ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। इसी घटना को लेकर पुलिस की तरफ से भी एक एफआईआर दर्ज हुई है।
Also Read – आगरा यूनाइटेड बार एसोसिएशन की स्थापना दिवस पर हुआ अधिवक्ताओं का सम्मान
वरिष्ठ अधिवक्ता इमरान उल्लाह एवं विनीत विक्रम के माध्यम से दाखिल याचिका के अनुसार उक्त घटना के बाद भी करणी सेना एवं अन्य राजपूत संगठनों ने रामजी लाल सुमन से माफी मांगने की मांग जारी रखी है और धमकी दी है कि 12 अप्रैल को दोबारा वे आगरा कूच करेंगे।
इसी कारण सांसद रामजी लाल सुमन ने सरकार से अपनी और अपने परिवार की उचित सुरक्षा की मांग की, जिसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, गृह मंत्री अमित शाह तक को चिट्ठी लिखी लेकिन सरकार की ओर से आश्वासन और उचित सुरक्षा न मिलने के कारण उन्होंने यह याचिका दाखिल की है।
याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और अब्दुल्ला को नोटिस, 10 अप्रैल तक मांगा जवाब - March 20, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की याचिका पर की सुनवाई, राज्य सरकार से मांगा जवाब - March 20, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर को मिली बड़ी राहत, देवरिया जमीन मामले में अग्रिम जमानत मंजूर - March 20, 2026







