आगरा कलेक्ट्रेट बार और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई अहम बैठक, वकीलों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर बनी सहमति

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा।

कलेक्ट्रेट परिसर में वकीलों की समस्याओं और कलेक्ट्रेट की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) डॉ. पूजा यादव और अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) यमुनाधर चौहान के साथ संपन्न हुई।

बैठक में वकीलों के कल्याण, महिला प्रतिनिधित्व और कलेक्ट्रेट परिसर की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुखता से उठाए गए विषय

* कलेक्ट्रेट परिसर का सौंदर्यीकरण कराने और अधिवक्ताओं व वादकारियों के लिए पीने के पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की गई।

Also Read – पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी बैनामा तैयार करने वाले आरोपी को सात वर्ष कारावास की सजा

* महिला अधिवक्ताओं और आगंतुकों के लिए पिंक टॉयलेट तथा पुरुष अधिवक्ताओं के लिए जेंट्स टॉयलेट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का मुद्दा उठाया गया।

* परिसर में सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग के आवागमन हेतु एक अलग से प्रवेश द्वार (गेट) बनाने का प्रस्ताव रखा गया।

* वकालत के पेशे की गरिमा और नियमन को मजबूत करने के उद्देश्य से बिना सीओपी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) के किसी भी वकील का वकालतनामा मंजूर न किए जाने के संबंध में चर्चा हुई।

* इसके साथ ही बार एसोसिएशनों में महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए उन्हें तैंतीस प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने के विषय पर भी गंभीरता से विमर्श किया गया।

प्रशासन का आश्वासन और उपस्थिति:

बैठक में मौजूद दोनों प्रशासनिक अधिकारियों ने बार एसोसिएशन द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं को ध्यान से सुना और इन सभी विषयों पर गंभीरता से कार्य करने तथा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का पूर्ण आश्वासन दिया।

Also Read – मर्जी से गई युवती के मामले में आरोपी को मिली जमानत, अदालत ने माना कि जबरदस्ती ले जाने का कोई साक्ष्य नहीं

इस महत्वपूर्ण मुलाक़ात के दौरान कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट बृजेश रावत, उपाध्यक्ष एडवोकेट बलवीर सिंह और महासचिव एडवोकेट लोकेंद्र शर्मा ने बार का नेतृत्व किया।

इनके साथ ही बैठक में बलबीर सिंह नौहरवार, रविकांत गुप्ता, श्री कृष्ण शुक्ला, वेदप्रकाश गुप्ता, शैलराज सिंह, धर्मवीर सिंह तोमर, अशोक कुमार, रोहताश शर्मा, राजकुमार कोटिया, सुरेंद्र सिंह, दामोदर, राहुल उपाध्याय और उत्कर्ष मुढ़ौतिया सहित भारी संख्या में वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin

बलवीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *