संभल की शाही जामा मस्जिद कमेटी की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज गुरुवार को हुई सुनवाई।

उच्च न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा/प्रयागराज 27 फ़रवरी

कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका पर विचार करते हुए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया जिसमें मस्जिद के मुतवल्ली को भी शामिल किया गया।

कमेटी में एएसआई (पुरातत्व विभाग) भी शामिल रहेगी।

ये कमेटी आज मस्जिद का निरीक्षण कर कल कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौपेंगी।

कमेटी की रिपोर्ट पर कोर्ट अपना आदेश कल शुक्रवार को सुना सकती है।

Also Read – आगरा में चल रहे कंगना रनौत के मामले में कंगना की ओर से हाजिर हुई उनकी अधिवक्ता

गुरुवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि क्योंकि रमज़ान का महीना शुरू होने वाला है इसलिए मस्जिद में रंगाई पुताई की जरूरत है। लेकिन इस दौरान मस्जिद में बिना किसी ढांचे को नुकसान पहुंचाए रंगाई पुताई कैसे होगी ये कमेटी की रिपोर्ट के बाद कोर्ट तय करेगी ?

मस्जिद कमेटी की तरफ से हाईकोर्ट में रमज़ान शुरू होने से पहले मस्जिद की रंगाई पुताई के लिए दाखिल की गई है सिविल रिवीजन याचिका।

याचिका में मस्जिद की रंगाई-पुताई की मांगी गई है इजाजत।

कल शुक्रवार मामले में सुबह दस बजे फिर होगी सुनवाई।

जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच कर रही है मामले में सुनवाई।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group BulletinChannel Bulletin

मनीष वर्मा
Follow Me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *