आगरा ।
पूर्व विधायक स्वर्गीय जगन प्रसाद गर्ग की पत्नी और पुत्रों को एक सिविल मामले में बड़ी राहत मिली है। अपर जिला जज (एडीजे)-21 माननीय विराट कुमार श्रीवास्तव ने उनके खिलाफ दायर की गई सिविल अपील को खारिज कर दिया है, जिससे निचली अदालत के फैसले पर मुहर लग गई है।
मामला प्रेमचंद अग्रवाल बनाम गर्ग परिवार का था। प्रेमचंद अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि 2018 में पूर्व विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने अपने व्यापार के लिए उनसे 5 लाख रुपये उधार लिए थे।

यह राशि 6 महीने में 12% वार्षिक ब्याज के साथ लौटाने का वादा किया गया था। अग्रवाल के अनुसार, जगन प्रसाद गर्ग ने उन्हें एक पोस्ट-डेटेड चेक भी दिया था।
10 अप्रैल 2019 को जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद, प्रेमचंद अग्रवाल ने उनकी पत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी और पुत्रों, वैभव गर्ग और सुभाष गर्ग, के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर किया था। उन्होंने परिवार को जगन प्रसाद गर्ग का कानूनी उत्तराधिकारी बताते हुए यह मुकदमा किया था।

अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) ने 7 सितंबर 2024 को वादी का मुकदमा खारिज कर दिया था, जिसके बाद प्रेमचंद अग्रवाल ने इस फैसले के खिलाफ सत्र अदालत में अपील दायर की।
एडीजे-21 माननीय विराट कुमार श्रीवास्तव ने इस मामले की सुनवाई करते हुए पूर्व विधायक के परिवार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एम.पी. सिंह और शुभम पाल सिंह के तर्कों को स्वीकार किया और अपील को खारिज कर दिया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




