आगरा ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर और पूर्व एमएलसी विवेक बंसल के खिलाफ दायर अपील पर विशेष जज एमपी-एमएलए माननीय लोकेश कुमार की अदालत में बहस पूरी हो गई है।
अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाने के लिए 20 अगस्त की तारीख तय की है। शुक्रवार को हुई बहस में अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी मोहित पाल और प्रदीप कुमार शर्मा ने पक्ष रखा।
वहीं, कांग्रेस नेताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा, संतोष दीक्षित, सर्वेश कुमार कुलश्रेष्ठ, केपी सिंह चौहान, आर.एस. मौर्य और उमेश जोशी सहित कई अधिवक्ताओं ने दलीलें पेश कीं।
Also Read – मनसुखपुरा में युवक की हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास
इससे पहले, 23 जुलाई को वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कोर्ट में लिखित बहस प्रस्तुत की थी, जिसके जवाब में 2 अगस्त को अभियोजन पक्ष ने भी लिखित बहस दी थी।
बताया गया है कि आज तीनों कांग्रेस नेता कोर्ट में हाजिर नहीं हो सके, जिसके लिए उनकी ओर से हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में आरोपी रिजवान को आगरा अदालत से मिली जमानत - March 23, 2026
- हर्ष फायरिंग में मौत: आगरा की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के दोषी को सुनाई 7 वर्ष की कैद - March 21, 2026
- आगरा: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे दरोगा, पाक्सो कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को वेतन रोकने के दिए आदेश - March 21, 2026







