आगरा।
जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी मनीष बंसल के आगरा आगमन पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने नवागत जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट की।
कानून राजतक के प्रबंध संपादक और कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट बलवीर सिंह ने जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
Also Read – आगरा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने केंद्रीय कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों को दी विधिक जानकारी

इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को कार्यभार संभालने पर बधाई दी और प्रशासनिक कार्यों में सहयोग की बात कही।
स्वागत करने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष एडवोकेट बलवीर सिंह, एडवोकेट अश्वनी रावत, एडवोकेट राहुल उपाध्याय, एडवोकेट शिव सिंह सिकरवार और एडवोकेट एस. पी. गोस्वामी शामिल रहे।
इनके साथ ही अन्य कई अधिवक्ताओं ने भी जिलाधिकारी का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।नवागत जिलाधिकारी ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin


- अदालत ने पुलिस आयुक्त को दी विवेचक बदलने की हिदायत, 30 दिन में मांगी रिपोर्ट - April 24, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग द्वितीय ने बजाज आलियांज इंश्योरेंस कंपनी को क्लेम भुगतान के दिए आदेश - April 24, 2026
- मैनपुरी की ईशन नदी संरक्षण मामला: एनजीटी ने नए प्रतिवादीगणों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए - April 24, 2026




