आगरा 29 अगस्त ।
दस लाख रुपयें का चेक डिसऑनर होने के मामले में आरोपित रिंकू कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी नगला बीच, जिला मथुरा को एसीजेएम 5 माननीय मयूरेश श्रीवास्तव नें मुकदमें के विचारण हेतु अदालत में तलब करने के आदेश दिये हैं।
Also Read – अपहरण, दुराचार, एवं पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दस वर्ष कैद
मामले के अनुसार वादी मुकदमा बिहारी कोल्डस प्राइवेट लिमिटेड, के निर्देशक अवध बिहारी निवासी कमला नगर ने अपनें अधिवक्ता रोहित अग्रवाल कें माध्यम से 138 एन.आई. एक्ट के तहत मुकदमा प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि आरोपी रिंकू कुमार ने वर्ष 2022 कें अप्रेल माह में दस लाख रुपये वादी से उधार मांग अपने खेत का आलू वादी कें कोल्ड स्टोर में रखने का वायदा किया था, आरोपी ने ना तो वादी के कोल्ड स्टोर में अपने आलू रखें और ना ही दस लाख रुपये वापस किये।
Also Read – ट्रैफिक में फंसे झारखंड हाई कोर्ट के जज तो डीजीपी को किया तलब
तगादा करनें पर आरोपी द्वारा दिया गया दस लाख रुपये का चेक भी बैंक में प्रस्तुत करने पर डिसऑनर हो गया।
वादी के मुकदमे में संज्ञान ले एसीजेएम 5 माननीय मयूरेश श्रीवास्तव ने आरोपी को मुकदमें के विचारण हेतु अदालत में तलब करने के आदेश दिये हैं।
- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




