पीएमएसएस योजना में बीएचयू में बन रहे एम्स की तर्ज पर प्रयागराज में एम्स बनाने के मामले में केंद्र से जानकारी तलब
आगरा /प्रयागराज 06 दिसंबर ।
प्रयागराज में एम्स की स्थापना की मांग में दाखिल जनहित याचिका पर केंद्र सरकार ने हलफनामा दाखिल कर बताया कि वर्ष 2025-26 में प्रयागराज मे एम्स बनाने की केंद्र सरकार की कोई योजना नहीं है।
याची अधिवक्ता सत्येन्द्र चंद्र त्रिपाठी ने पूरक हलफनामा दाखिल कर कोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार ने वाराणसी में एम्स की तर्ज पर बजट देने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के बीच 21 नवंबर 2024 को एमओयू पर हस्ताक्षर किया है और केंद्र सरकार वाराणसी में नया एम्स बनाने जा रही है।
प्रयागराज में भी इसी आधार पर एम्स बनाया जा सकता है। बीएचयू में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत एम्स की सुविधाएं व बजट दिया जा रहा है।
Also Read – आगरा में कामाख्या माता मंदिर केस की सुनवाई टली, अगली सुनवाई 9 जनवरी

इस पर जानकारी प्राप्त करने के लिए अपर सालिसिटर जनरल वरिष्ठ अधिवक्ता शशि प्रकाश सिंह ने कोर्ट से समय मांगा कि क्या बीएचयू जैसा एम्स प्रयागराज में भी बनाया जा सकता है ?
कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 10 जनवरी 25 नियत की है। प्रयागराज में बीएचयू जैसा एम्स स्थापित करने के बारे में केंद्र सरकार से जानकारी प्राप्त करने का समय दिया है।
यह आदेश मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली तथा न्यायमूर्ति विकास बुधवार की खंडपीठ ने सहज सारथी फाउंडेशन व अन्य की तरफ से दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है।
Also Read – आगरा न्यायालय में फतेहपुर सीकरी केस की अगली सुनवाई 20 जनवरी को
याची का कहना है कि प्रयागराज को सभी दिशाओं से जोड़ने वाले राजमार्ग है। यहां हाईकोर्ट केंद्रीय विद्यालय, सहित तमाम केंद्र सरकार के कार्यालय है।
विश्व प्रसिद्ध संगम पर हर वर्ष करोड़ों की भीड़ आती है और मेडिकल सुविधाएं नदारद है। ऐसे में प्रयागराज में एम्स की स्थापना की जानी चाहिए।
याचिका की अगली सुनवाई 10 जनवरी को होगी ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और अब्दुल्ला को नोटिस, 10 अप्रैल तक मांगा जवाब - March 20, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की याचिका पर की सुनवाई, राज्य सरकार से मांगा जवाब - March 20, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर को मिली बड़ी राहत, देवरिया जमीन मामले में अग्रिम जमानत मंजूर - March 20, 2026







