आगरा:
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के भावी प्रत्याशी अधिवक्ता अरविंद मिश्रा ने शुक्रवार को मैनपुरी की किशनी तहसील, इटावा की जसवंत नगर तहसील और फिरोजाबाद की सिरसागंज तहसील का तूफानी दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने इन तहसीलों के अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उनसे अपने लिए समर्थन मांगा। उनके साथ उनके सहयोगी अखिलेश मिश्रा, राहुल चौधरी, शशि उपाध्याय समेत कई अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
Also Read – दोषी पाए जाने के बावजूद दवा कंपनी के निदेशक को जेल नहीं, तीन साल की परिवीक्षा (प्रोबेशन) पर किया रिहा

अपने दौरे के दौरान अरविंद मिश्रा ने विधि विभाग, आगरा कॉलेज के पूर्व छात्रों से विशेष रूप से संपर्क किया। इन अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया और उन्हें अपना पूरा सहयोग देने का वादा किया।
इस दौरान उदयवीर सिंह यादव, पुष्पेंद्र दुबे, दिलीप कुमार तिवारी, कृष्णकांत चौहान, रमाकांत दुबे, जीतू मिश्रा और जसवंत नगर के राजेंद्र गुप्ता जैसे प्रमुख अधिवक्ता मौजूद रहे।
सिरसागंज में आंदोलनरत अधिवक्ताओं को समर्थन
सिरसागंज तहसील के दौरे के दौरान अरविंद मिश्रा ने आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं के धरना स्थल पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।
उन्होंने अधिवक्ताओं के संघर्ष को अपना पूर्ण समर्थन दिया और मुख्यमंत्री से दोषी लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में आरोपी रिजवान को आगरा अदालत से मिली जमानत - March 23, 2026
- हर्ष फायरिंग में मौत: आगरा की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के दोषी को सुनाई 7 वर्ष की कैद - March 21, 2026
- आगरा: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे दरोगा, पाक्सो कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को वेतन रोकने के दिए आदेश - March 21, 2026







