आगरा ८ मई ।
रेलगाड़ी के शौचालय एवं वाश बेसिन से टोंटी चुराने के मामले में आरोपित वसीम पुत्र जाकिर निवासी मेहमान नगर, अछनेरा द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र एडीजे 10 माननीय काशी नाथ ने स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
थाना आरपीएफ अछनेरा में दर्ज मामले के अनुसार आरोपी वसीम ने भरतपुर से ईदगाह तक चलने वाली पैसेंजर के शौचालय एवं वास बेसिन में लगी 6 स्टील की टोंटी चुरा ली थी।
Also Read – जान लेवा हमले एवं अन्य धारा में महिला अभियुक्ता की अग्रिम जमानत स्वीकृत
आरोपी के विरुद्ध 1 अप्रेल 25 को आरपीयूपी एक्ट की धारा 3 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
अदालत ने आरोपी के अधिवक्ता रोहन सिंह के तर्क, स्वतंत्र गवाह के अभाव, अभियोजन पक्ष द्वारा आरोपी के विरुद्ध कोई आख्या प्रेषित नहीँ करने पर जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- चेक बाउंस मामला: चांदी में निवेश के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी दीपक प्रजापति को कोर्ट ने किया तलब - March 25, 2026
- साक्ष्य के अभाव में पति की हत्या की आरोपी पत्नी और प्रेमी बरी: एडीजे कोर्ट का बड़ा फैसला - March 25, 2026
- करोड़ों की ठगी का मामला: आरोपी विवेक कुमार सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - March 25, 2026







