आगरा ५ मई ।
विदेशी महिला पर्यटक से अश्लीलछेड़छाड़ के मामले में आरोपित करन राठौर पुत्र छोटे लाल राठौर निवासी तांगा स्टैंड, थाना ताजगंज, जिला आगरा की जमानत स्वीकृत कर एडीजे 14 माननीय ज्योत्स्ना सिंह नें 50 -50 हजार रुपये की दो जमानत पर रिहाई के आदेश प्रदान किये।
थाना पर्यटन जिला आगरा में दर्ज मामले के अनुसार ताजमहल की अमरूद टीला स्थित पार्किंग में विदेशी महिला पर्यटक से अश्लील छेड़छाड़ के मामले में आरोपित करन राठौर पुत्र छोटे लाल राठौर निवासी तांगा अड्डा, थाना ताजगंज, जिला आगरा कें विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने उसे 6 अप्रेल 25 को जेल भेजा था।
Also Read – आगरा अदालत ने दिए थाना सदर बाज़ार के थानाध्यक्ष को अदालत में हाजिर हो स्पष्टीकरण देने के आदेश
जमानत प्रार्थना पत्र की सुनवाई के दौरान आरोपी के अधिवक्ता कौशल कुमार नें तर्क दिये कि एफआईआर में आरोपी नामजद नहीँ है। घटना का कोई स्वतंत्र गवाह नहीँ है। पुलिस ने आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास भी प्रस्तुत नहीं किया है।
अदालत नें आरोपी के अधिवक्ता कें तर्क पर आरोपी की जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




