मंडी समिति पर सपा नेताओ ने की थी घटना
आगरा 26 नवंबर ।
बलवा, मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा, 7 क्रिमिनल ला एमेंडमेंट एक्ट के मामले मे आरोपित नरेंद्र कुमार पुत्र भिक्की राम निवासी लॉयर्स कॉलोनी, जिला आगरा द्वारा प्रस्तुत अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर जिला जज ने रिहाई के आदेश दिये।
थाना एत्माद्दोला में दर्ज मामले के अनुसार तत्कालीन उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौधरी चौकी प्रभारी मंडी समिति नें मुकदमा दर्ज करा आरोप लगाया कि वह मय अधीनस्थ 9 मार्च 22 को विधान सभा चुनाव की 10 मार्च को होनें वाली मतगणना हेतु मंडी समिति में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु तैनात थे ।
Also Read – छेड़छाड़, घर में घुस मारपीट एवं अन्य आरोप में मां बेटा बरी

सपा नेता राजपाल यादव के नेतृत्व में पचास साठ सपा कार्यकर्ताओं ने मत पेटियां बदली जाने कि अफवाह फैला, हंगामा शुरू कर पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की कर उन्हें चोटें पहुंचा सरकारी कार्य में बाधा डाली।
जिला जज नें आरोपी के अधिवक्ता विमल बघेल एवं आकाश कुशवाह के तर्क पर आरोपी की अग्रिम जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- चेक बाउंस मामला: चांदी में निवेश के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी दीपक प्रजापति को कोर्ट ने किया तलब - March 25, 2026
- साक्ष्य के अभाव में पति की हत्या की आरोपी पत्नी और प्रेमी बरी: एडीजे कोर्ट का बड़ा फैसला - March 25, 2026
- करोड़ों की ठगी का मामला: आरोपी विवेक कुमार सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - March 25, 2026








Reading your work feels like stepping into a quiet space where everything makes sense, even the things that were once unclear.