बरहन रोड स्थित वादी की दुकान पर की थी घटना
दुकान का ताला तोड़ तिजोरी उठा ले गये थे चोर
आगरा 23 सितंबर।
ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़ तिजोरी उठा ले जाने के मामलें में आरोपित हेमंत निवासी ग्राम अड्डा शाहपुर थाना महावन जिला मथुरा द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर अपर जिला जज 5 माननीय मृदुल दुबे ने रिहाई के आदेश दिये हैं।

थाना एत्मादपुर में दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा देवेंद्र कुमार निवासी पुष्पांजलि बाग दयालबाग जिला आगरा की बरहन रोड स्थित ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़ 18 अगस्त 24 की रात्रि अज्ञात चोर तिजोरी ही उठा लेगये थे।
Also Read – 22 वर्ष पुराने मुकदमे में धोखाधड़ी, कॉपी राइट एवं अन्य धारा का आरोपी बरी
दूसरे दिन हॉस्पिटल रोड पर तिजोरी मिलने की सूचना पुलिस ने दी थी। अज्ञात चोर तिजोरी तोड़ उसमे से सोने चांदी के आभूषण निकाल ले गये थे।
पुलिस ने आरोपी हेमंत को हिरासत मे ले 20 अगस्त 24 को जेल भेजा था। आरोपी से बरामद सामान एफआईआर मे वादी द्वारा वर्णित सामान से मेल नहीं खाने, बरामद शुदामाल की वादी से शिनाख़्त नही कराने एवं आरोपी के अधिवक्ताओं नरेंद्र सिंह कुशवाह एवं गुफरान अंसारी के तर्क पर अदालत ने आरोपी की जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- बीमा अनुबंधों में पारदर्शिता अनिवार्य: आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने खारिज किए 27 लाख के सात संदिग्ध दावे - July 31, 2026
- शासकीय कार्य में बाधा और पुलिस से अभद्रता के आरोपी की जमानत मंजूर, अदालत ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026
- पुलिस दल पर हमले के आरोपी की जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026




