आगरा /प्रयागराज 08 नवंबर ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात को नगर निगम कानपुर में अधिशासी अभियंता (विद्युत यांत्रिक) के पद से सेवानिवृत्त हरि गोविंद प्रसाद के पद संबंधी लाभ सेलेक्शन ग्रेड, एसीपी आदि के प्रत्यावेदन को निस्तारित करने के आदेश का अनुपालन करने या अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
यह आदेश न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय ने हरि गोविंद प्रसाद की अवमानना याचिका पर अधिवक्ता रामकुमार सिन्हा को सुनकर दिया है। याची नगर निगम कानपुर में अधिशासी अभियंता (विद्युत यांत्रिक) के पद से सेवानिवृत्त हुआ है।
Also Read – मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने दिए उत्तर प्रदेश रोडवेज से 9 लाख 36 हजार दिलाने के आदेश

याची को सेलेक्शन ग्रेड, प्रोन्नित वेतनमान और तीनों एसीपी के लाभ नहीं दिए गए थे। इसके लिए याची ने याचिका की हाईकोर्ट ने पद संबंधी लाभ सेलेक्शन ग्रेड, एसीपी आदि के संदर्भ में याची के प्रत्यावेदन को एक माह में निस्तारित करने का आदेश दिया।
इस आदेश का अनुपालन प्रमुख सचिव नगर विकास ने नहीं किया तो याची ने यह अवमानना याचिका दाखिल की।
सुनवाई के बाद कोर्ट ने विपक्षी को दो दिसंबर तक रिट कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने या व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश निर्देश दिया है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- नोएडा मजदूर आंदोलन में पत्रकार पर एनएसए लगाने का मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और डीएम-सीपी से मांगा जवाब - September 17, 2026
- गाजीपुर में हुए कमलेश बिंद एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, सीबीआई जांच का अनुरोध - September 17, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: फर्जी वसीयत और संपत्ति विवाद मामले में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर रोक - September 12, 2026




