आगरा 5 सितंबर।
आगरा के सर्व अधिवक्ता समाज द्वारा कासगंज की अधिवक्ता मोहिनी तोमर की जघन्य हत्या के विरोध में एक कैंडल मार्च निकालकर शहीद स्मारक संजय प्लेस पर शहीदों के स्तंभ पर कैंडल प्रज्वलित कर उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
Also Read – शिक्षक दिवस पर अधिवक्ताओं ने किया अपने गुरु प्रो. अरविंद मिश्रा का सम्मान
एक महिला अधिवक्ता की हत्या से अधिवक्ता समाज में रोष व्याप्त है। इस संबध में अधिवक्ताओं उसके संबंध में मांग की कि अधिवक्ता के हत्यारे को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल कर दो महीने के अंदर उन्हें फांसी की सजा सुनाई जाएं ।पीड़ित अधिवक्ता के परिवारी जनों को एक करोड रुपए मुआवजे की धनराशि प्रदान दी जाए।
इस संबध में आंदोलन की अग्रिम रूपरेखा बनाने के सभी ने समवेत स्वर में उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम शीघ्र लागू करने की भी मांग की गई।

इस कैंडल मार्च का नेतृत्व अधिवक्ता अधर कुमार शर्मा ने किया। भारत सिंह, लोकेश चौधरी, वीरेंद्र फौजदार ,पूरन सिंह राजपूत ,नरेंद्र शर्मा, मेघ सिंह यादव, मुकेश शर्मा, सरोज यादव, अनुराग, संदीप शर्मा, तरुण बाबू, जीतू चौधरी, महावीर सिंह, महावीर तिवारी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp Group – Click Here
- वारंटी अवधि में खराब मोबाइल ठीक न करने पर उपभोक्ता आयोग का सख्त फैसला, कंपनी और डीलर पर जुर्माना - September 19, 2026
- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026




