आगरा 20 मार्च ।
आगरा बार एसोसिएशन ने एक पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि “आगरा बार एसोसिऐशन, आगरा के सभी सम्मानित सदस्यगण को सूचित किया जाता है कि संस्था के कुछ सदस्यगण द्वारा यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि वर्तमान कार्यकारिणी चुनाव नहीं कराना चाहती है।
जबकि दिनांक 10.02.2025 को कार्यकारिणी द्वारा बहुमत से यह निर्णय लिया जा चुका है कि उ० प्र० बार काउन्सिल के मॉडल वाइलॉज सं. 29 (बी) के अनुसार नई कार्यकारिणी का चुनाव 31 जुलाई के बाद अगस्त माह में होने वाली वार्षिक आम सभा में घोषित कर अगस्त माह में होगा और दिनांक 10. 02.2025 का कार्यकारिणी द्वारा पारित निर्णय जब तक प्रभावी रहेगा तब तक कार्यकारिणी, वरिष्ठ अधिवक्ता समिति व संस्था के किसी भी सम्मानित सदस्यगण को इस निर्णय के विरूध जाने का कोई अधिकार व औचित्य नही होगा।

क्योकि संस्था के सभी सम्मानित सदस्यों द्वारा उ० प्र० बार काउन्सिल के मॉडल वाइलॉज को जो आगरा बार के संविधान के रूप में स्वीकार किया गया है और सभी के द्वारा अपने-अपने घोषणा पत्र मय शपथपत्र आगरा बार एसोसिऐशन में जमा कर दिये गये है। मॉडल वाइलॉज के अनुसार हम सभी सम्मानित सदस्यगण का दायित्व है कि उसका अनुपालन करे और संस्था की गरिमा को बनाये रखें।
अतः इस निर्णय का उल्लधन उ० प्र० बार काउन्सिल के मॉडल बाइलॉज का उल्लघन माना जायेगा जिसकी समस्त ज़िम्मेदारी उल्लंघनकर्ताओं की होगी।और जब तक नई कार्यकारिणी मॉडल वाइलॉज 29 (बी) के अनुसार चुनकर पदभार ग्रहण नही करती है तब तक वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल जारी रहेगा।”
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट का फैसला, दोषी को 20 वर्ष की कैद और जुर्माना - August 22, 2026
- 8 लाख 25 हजार रुपये के चेक डिसऑनर होने पर आरोपी अदालत में तलब - August 22, 2026
- सीजेएम कोर्ट आगरा का सख्त फैसला: फर्जी दस्तावेजों से बिजली कनेक्शन मामले में टोरेंट पॉवर के महाप्रबंधक के विरुद्ध एफआईआर के दिए आदेश - August 22, 2026




