अधिवक्ता परिषद ब्रज की प्रदेश परिषद का दो दिवसीय बैठक प्रारंभ
आगरा। 14 दिसम्बर ।
अधिवक्ता परिषद ब्रज की प्रदेश परिषद का दो दिवसीय बैठक शनिवार को हुई। इसमें अधिवक्ता परिषद के बारे में बताते हुए कई विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक का शुभारंभ अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश राय ने भारत मां डॉ भीमराव अम्बेडकर और दत्तोपंत ठेगड़ी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। ब्रजप्रांत के अध्यक्ष नरोत्तम गर्ग कहा कि अधिवक्ता परिषद केवल अधिवक्ताओं के हित में काम करने वाला संगठन नहीं है बल्कि यह संगठन आम जनता को न्याय संबंधी समस्याओं को सरल और भारतीय दृष्टि से सुलभ कराने वाला संगठन है।
Also Read – राष्ट्रीय लोक अदालत आगरा में जनपद, मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर 6,62,898 वादों का हुआ निस्तारण

उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को अध्ययन कर अपने बौद्विक स्तर को और अधिक उच्च करके लोगों को अधिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश राय ने अधिवक्ता परिषद के विचारों के बारे में कहा कि यह संगठन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित है। भारत का इतिहास बहुत पुराना व गहरा है।
उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति आज भी वसुधैव कुटुम्बकम पर आधारित है जो विश्व में सर्वोपरि है। अध्यक्षता ब्रजप्रांत उपाध्यक्ष सुभाषचंद गुप्ता ने की और संचालन राजेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में ब्रजप्रांत के 26 जिलों और उत्तराखंड से अधिवक्ता आए। नवीन कुलश्रेष्ठ, मंजू द्विवेदी, अंजली वर्मा, गौरव जैन, सुभाष गिरी पवन दिवाकर, विवेक कुमार वार्ष्णेय, एसपी भारद्वाज, शिवकांत शर्मा, अमित शुक्ला, हेमेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026
- विद्युत स्कूटर की मरम्मत न करना सेवा में कमी, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिया नई स्कूटी या राशि वापसी का आदेश - May 15, 2026




