आगरा 03 दिसंबर ।
स्पेशल जज डकैती कोर्ट आगरा में आज एक आरोपी के पुलिस अभिरक्षा भागने से दीवानी में हड़कंप मच गया। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गेट नंबर तीन के पास पकड़कर उसे पुलिस अभिरक्षा में ले लिया ।
थाना हरी पर्वत के डकैती के मामले में काके नामक आरोपी अपने वारंट वापस करने आया था। समय करीब 3:20 वह पुलिस को चकमा देकर भागने लगा । लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को घेर कर गेट नंबर तीन के पास पकड़ लिया ।

स्पेशल कोर्ट डकैती प्रभावित क्षेत्र माननीय रविकांत की कोर्ट में राज्य बनाम काके का लूट का एक मुकदमा विचाराधीन है। जिसमे काके के विरुद्ध कई तिथियों से वारंट जारी है ।
Also Read – जबरन आलू की बोरी उठवाने खेत पर ले जाने का आरोपित गैर इरादतन हत्या, दलित उत्पीड़न में 25 साल बाद हुआ बरी
आज आरोपी अपने वारंट वापस कराने के लिए आया था। लेकिन पुलिस अभिरक्षा से उसने भागने का प्रयास किया । पहले वह गेट नंबर दो की तरफ भागा। लेकिन गेट नंबर दो पर पुलिस तैनात होने के कारण पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो आरोपी गेट नंबर तीन की ओर भागा।
लेकिन पुलिस कर्मियों ने बड़ी तेजी से तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया और उसका भागने का प्रयास विफल कर दिया ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, 6.76 लाख से अधिक वादों का हुआ ऐतिहासिक निस्तारण - September 12, 2026
- आगरा में 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 5.50 लाख से अधिक मामलों के त्वरित निस्तारण की तैयारी - September 12, 2026
- न्यायालय सीजेएम आगरा का महत्वपूर्ण विधिक निर्णय: राज्य बनाम रवि यादव प्रकरण में अग्रेतर विवेचना के आदेश - September 11, 2026




