आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चला संयुक्त जांच अभियान, 90 मामलों में जुर्माना और सजा

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा ।

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को एक विशेष संयुक्त जांच अभियान चलाया गया।

यह कार्रवाई माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे) आगरा, माननीय अमन कुमार के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के सहयोग से संपन्न हुई।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में नियमों का उल्लंघन करने वाले और दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ मौके पर ही विधिक कार्रवाई की गई।

Also Read – साक्ष्य के अभाव और पीड़िता के मुकरने पर पॉक्सो एक्ट का आरोपी बरी

मजिस्ट्रेट द्वारा कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए दोषियों पर जुर्माना अधिरोपित किया गया। इसके साथ ही कुछ अपराधियों को न्यायालय उठने तक की सजा से भी दण्डित किया गया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस अभियान के तहत कुल 90 मामलों में विधिक कार्रवाई की गई, जिसमें दोषियों पर कुल 14,700/- रुपये का जुर्माना लगाया गया।

प्रशासन द्वारा दंडित किए गए सभी लोगों को सख्त चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार के कानूनी उल्लंघनों की पुनरावृत्ति न की जाए, अन्यथा उनके खिलाफ और अधिक कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group BulletinChannel Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *