आगरा।
डॉ. अम्बेडकर बार एसोसिएशन, आगरा का वार्षिक चुनाव वर्ष 2026-2027 बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
यह चुनाव उत्तर प्रदेश बार काउंसिल, प्रयागराज से संबद्ध एसोसिएशन के सिविल कोर्ट आगरा स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी अमर सिंह कमल एडवकेट, सहायक चुनाव अधिकारी सुरेश चन्द जरारी एडवोकेट, प्रदीप कुमार पिप्पल एडवोकेट, विद्याराम बघेल एडवोकेट और संजीव निगम एडवोकेट की देखरेख में मतदान प्रक्रिया पूरी कराई गई।
चुनाव में महासचिव पद और संगठन सचिव महिला पद के लिए उपभोक्ता फोरम के सामने स्थित खेमचन्द शाक्यवार एडवोकेट के चैंबर पर मतदान हुआ।
मतदान के आधार पर मतों की गिनती के बाद महासचिव पद पर आनन्द बिहारी एडवोकेट और संगठन सचिव महिला पद पर हुमा एडवोकेट को विजयी घोषित किया गया।

इससे पूर्व, नामांकन जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर सुरेश चन्द सोनी एडवोकेट, उपाध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र पाल एडवोकेट और संगठन सचिव पुरुष पद पर प्रवीन्द्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
इस चुनावी प्रक्रिया और मतदान के दौरान बार एसोसिएशन के अनेक वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।
मौजूद अधिवक्ताओं में सर्वश्री करतार सिंह भारती, खेमचन्द शाक्यवार, ओ.पी. सिंह, राजीव कुमार सोनी एडवोकेट, रमेश चन्द्रा, राजेन्द्र कुमार कर्दम, प्रभूदयाल, रमेश चन्द विद्यार्थी, रामदत्त दिवाकर, सूरजभान भारती, गोपाल प्रताप सिंह, छोटे लाल सागर, संजय सिंह, ब्रजेन्द्र सागर, बंशो बाबू, जे.एस. राना, अशोक कोटिया, भारत सिंह, सत्यप्रकाश, आनन्द प्रकाश, सोनपाल सिंह, दुर्गेश कुमार, सुभाष चन्द, नरेन्द्र प्रताप सिंह, सी.पी. सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, ओमकार सिंह, डॉ. राजकुमार, अनिल कुमार सिंह, आर.एस. मौर्य, चौधरी धर्म सिंह, जगदीश प्रसाद आजाद और राजेन्द्र कुमार आदि शामिल थे।
चुनाव के सफल संचालन के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी अमर सिंह कमल और सहायक चुनाव अधिकारी सुरेश चन्द जरारी ने चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा की।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- मंदिर में पांच वर्षीया बालिका से दुराचार के प्रयास में अभियुक्त को सात वर्ष का कठोर कारावास - September 16, 2026
- छात्रा अपहरण एवं दुराचार मामले में 15 वर्ष बाद चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त - September 16, 2026
- लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर, अदालत ने दो आरोपियों की जमानत की स्वीकृत - September 16, 2026




